Breaking newsयुवाराजनीतिराजस्थानराज्य
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गोदारा का बीकानेर जिलाध्यक्ष सियाग के नेतृत्व में हुआ स्वागत

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर,5 सितम्बर । जिला कांग्रेस कमेटी(देहात)बीकानेर के रानीबाज़ार स्थित कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता रायसिंह गोदारा का जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि रायसिंह गोदारा पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सेवादल राजस्थान, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के देहात जिलाध्यक्ष,डायरेक्टर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सहीत अनेक पदों पर सेवाएं दी है।
इस सम्मान कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता पूनमचन्द भाम्भू, श्रीकृष्ण गोदारा,सचिव पृथ्वीराज कुकणा,राजपाल कुलहरी,अकरम सम्मा,सीताराम डूडी, हरीश गोदारा,मनोज मूंड,राजाराम सारण आदि मौजूद रहे।