Breaking newsटॉप न्यूज़युवाराजनीतिराजस्थान

बीकानेर देहात जिला भाजपा का सदस्यता अभियान ,प्रथम चरण मे 3 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

अबतक इंडिया न्यूज 2 सितंबर बीकानेर।  आज भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर देहात जिला कार्यालय बीकानेर मे जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अगुवाई में आयोजित भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024 कार्यक्रम का  जिलाध्यक्ष व जिला पदाधिकारी ने डिजिटल माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुआत की।
भाजपा बीकानेर देहात की 5 विधानसभाओ मे 1230 बुथो पर यह सदस्यता अभियान शुरू हुआ यह अभियान प्रथम चरण में 28 सितंबर 2024 तक चलेगा भाजपा बीकानेर देहात ने 3 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है

जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा हम सभी कार्यकर्ता  प्रधानमंत्री  के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आत्मसात कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीकानेर देहात जिले में सदस्यता अभियान के तय लक्ष्य को पुरा करेंगे
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ,सदस्यता अभियान जिला संयोजक सवाई सिंह तंवर, देवीलाल मेघवाल ,श्याम  पंचारिया ,भंवर जांगिड़ ,आसकरण भट्टर, शिव प्रजापत, कुम्भाराम सिद्ध ,महेश मुण्ड ने डिजिटल माध्यम से सदस्य बनाकर अभियान का शुरूआत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!