Breaking newsटॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल ,जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पार्षद को किया गिरफ्तार ,देखे वीडियो

आक्रोशित लोगों ने अधिकारी को किया पंप हाउस में बंद,

 
अबतक इंडिया न्यूज 12 जुलाई बीकानेर। तेज बारिश के बाद बदइंतजामी से आक्रोशित कांग्रेसी पार्षद  ने हंगामा करते हुए अधिकारी व कार्मिक को पंप हाउस में बंद कर दिया। जिससे  माहौल गर्मा गया और पुलिस पार्षद को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि देर रात हुई  बारिश के बाद ड्रेनेज सिस्टम की अव्यवस्था के कारण सूरसागर से धोबी धोरा जाने  वाले क्षेत्र में दीवार ढह गई। साथ ही क्षेत्र में पानी जमा होने के कारण यहां के  निवासियों में डर पैदा हो गया। जिसको लेकर रात से क्षेत्र के पार्षद महेंद्र सिंह  बडगुजर ने प्रशासन,निगम व न्यास के अधिकारियों को सूचना दे रहे है। सुबह आठ  बजे तक कोई सुनवाई नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट गया और जब ऑफिस टाइम  में पंप हाउस पर न्यास के अधिकारी व कार्मिक पहुंचे तो उन्हें पंप हाउस में बंद कर  दिया गया। जिससे माहौल गर्म हो गया और सदर थाना पुलिस को मौके पर बुलाया  गया। मौके पर पहुंची पुलिस व पार्षद में खासी बहसबाजी भी हुई। पार्षद इस बात को  लेकर अड़ गये कि मौके पर अधिकारी आकर बात करें और हालात देख व्यवस्था करे ं। पर कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस पार्षद महेन्द्र को घसीटते हुए  जीप में डालकर थाने ले गयी। इससे आक्रोशित लोगों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर  पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।  गौरतलब रहे कि रात को हुई तेज बारिश के  बाद सूरसागर में धोबी धोरा की तरफ से तेज पानी के बहाव के चलते सूरसागर की  रेलिंग  टूट गई। दीवार ढहने के साथ साथ सड़क धंस गई। अंधेरा, बारिश और सड़क  धंसने के साथ नाले की तरह पानी बहने की सूचना से डरे लोग नियंत्रण कक्ष फोन करने लगे। लोगों का आरोप है कि नियंत्रण कक्ष से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक  को फोन करते रहे। कोई संभालने नहीं आया।सुबह लगभग छह बजे ट्रैफिक पुलिस के  कुछ सिपाहियों ने अवरोधक लगाकर इस तरफ आने-जाने का रास्ता रोक दिया।  लगभग नौ बजे यूआईटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट गया।  बताते हैं कि इस वक्त मौके पर पार्षद महेन्द्रसिंह बडग़ुजर भी मौजूद थे। अधिकारी ने  रूखा जवाब दिया तो लोगों ने उन्हें सूरसागर के पंप हाउस में बंद कर दिया। इसके  साथ ही हंगामा बढ़ गया।अधिकारी को घेरने या बंद करने की सूचना के साथ ही पूरा  पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया।
https://youtu.be/9W87eq388fg?si=xfQVvDKQE7Fy7n78
भारी संख्या में पुलिस  मौके पर पहुंची। पार्षद  महेंद्र सिंह को एक साथ कई पुलिस वालों ने पकड़ लिया। लगभग घसीटते हुए गाड़ी  में डालकर सदर थाना ले गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!