Breaking newshttps://abtakindianews.streamingmediahub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयुवाराजनीतिराजस्थानराज्य

जयपुर में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारियों हेतु शहर व देहात कांग्रेस ने नियुक्त किए समन्वयक

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर,27 अप्रेल । अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में संविधान बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में आगामी 28 अप्रेल,2025 को राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर स्थित रामलीला मैदान में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा।


उक्त संविधान बचाओ रैली के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों ने ब्लॉकवार व विधानसभावार समन्वयक नियुक्त किए हैं जो ब्लॉक,मण्डल व बूथ अध्यक्षों व उनकी तमाम कार्यकारिणी सहित अपने अपने क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर जयपुर में होने वाली संविधान बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए प्रेरित करने तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशों के बारे में भी जानकारी देंगे।इसके अलावा रैली में पहुंचने वालों के नाम व जिस वाहन से यात्रा करेंगे उसका विवरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि शहर जिला काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बीकानेर शहर की दोनों विधानसभा में ब्लॉकवार समन्वयक नियुक्त किए हैं।उन्होंने बीकानेर पश्चिम विधानसभा के ब्लॉक ए में करणी सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक बी में राहुल जादूसंगत,बीकानेर पूर्व विधानसभा में ब्लॉक ए में आनन्द जोशी, ब्लॉक बी में ललित तेजस्वी को समन्वयक नियुक्त किया है।
इसी प्रकार जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने विधानसभावार समन्वयक नियुक्त किए हैं।उन्होंने खाजूवाला में पृथ्वीराज कुकणा, कोलायत में मोहमद अकरम सम्मा,लूनकरनसर में प्रेमप्रकाश सारण, श्री डूंगरगढ़ में मुखराम धतरवाल, नोखा में ओमप्रकाश मेघवाल को समन्वयक नियुक्त किया है।सियाग ने जिला स्तर पर भी एक समन्वयक अम्बाराम इणखिया को नियुक्त किया है जो शेष पांचो समन्वयकों पर निगरानी रखते हुए फीडबैक लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!