Breaking newsयुवाराजनीतिराजस्थानराज्य
प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक पुनिया का बीकानेर में भव्य स्वागत

अबतक इंडिया न्यूज 10 अप्रैल बीकानेर । राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष व सांगरिया विधायक अभिमन्यु पुनिया के बीकानेर आगमन पर यूथ कांग्रेस बीकानेर (देहात) के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों द्वारा हल्दीराम प्याऊ पर स्वागत रखा गया।
प्रदेशाध्यक्ष व विधायक अभिमन्यु पुनिया के बीकानेर आगमन पर साफा व फूल मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया गया । स्वागत कार्यक्रम में अध्यक्ष भँवर कूकना, तोलाराम सियाग,जिला उपाध्यक्ष एड. संजय गोयल देशनोक, भीखाराम मेघवाल,पार्षद प्रफ्फूल हाटीला, प्रदीप शर्मा,गिरधारी कुकणा,उमेश सियाग, राजेश गोदारा, सहित सैकेंडों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।।