मंगलवार को बना शुभ योग, लाभ उठाएंगे वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल

अबतक इंडिया न्यूज 22 अप्रैल। आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक है। चंद्रमा का संचार आज मकर उपरांत कुंभ राशि में होने जा रहा है और इस गोचर में चंद्रमा आज श्रवण उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज मंगल और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बनेगा साथ ही चंद्रमा और गुरु के बीच आज नवम पंचम शुभ योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि,सरकारी काम परिश्रम से पूरा होगा
मेष राशि में सूर्य का गोचर आज इनके लिए लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा। कमाई में भी वृद्धि का संयोग बनेगा। सगे संबंधियों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। वाणी पर संयम रखें और क्रोध पर नियंत्रण। सरकारी काम में अधिक प्रयास करना होगा लेकिन सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कागजी काम में सजग और सतर्क रहने की जरूरत है।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। लाल गाय को गुड़ खिलाना शुभ रहेगा।