Breaking newsकला -संस्कृतिकानूनटॉप न्यूज़युवाराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ देशनोक ने मनाया गणगौर महोत्सव ,कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के हेतु लिया संकल्प

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 30 मार्च । विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ देशनोक द्वारा रविवार को गणगौर महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास सहित पूर्ण परंपरा के साथ मनाया गया ।प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष देवी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया।उत्सव में गणगौर माता का विधिपूर्वक पूजन कर महिलाओं ने गणगौर माता के पारंपरिक राजस्थानी गीत गाए एवं घूमर नृत्य कर राजस्थानी परंपरा निर्वहन किया।
गणगौर महोत्सव कार्यक्रम में विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।इस गोष्ठी में फाउंडेशन के ” आठवां वचन ” अभियान के तहत भ्रूण हत्या रोकथाम पर स्वस्थ विचार-विमर्श कर सभी ने संकल्प लिया।अभियान की जानकारी देते हुए संतोष देवी ने बताया कि विवाह के समय सात फेरों के साथ सात वचन की परंपरा के थीम पर विप्र फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कन्या भ्रूण हत्या की कु-प्रथा की रोकथाम हेतु ” आठवां वचन ” अभियान चलाया जा रहा है। विवाह के सात वचनों के अतिरिक्त मातृशक्ति को कन्या भ्रूण हत्या की कु-प्रथा की रोकथाम को गति देने के उद्देश्य से आठवां वचन लेने हेतु प्रेरित किया जाता है। इससे सामाजिक स्तर पर महिला-पुरुष का अनुपातिक संतुलन को संरक्षण मिलेगा।
गणगौर महोत्सव में शिल्पा, पूजा, जमना, अनिता, बेबी, काजल, प्रीति, कुमकुम, रिद्धि ने भाग लिया।