
अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 26 मार्च। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बुधवार प्रातः नाल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पहुंचने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त डॉ रवि सुरपुर, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. अरुण कुमार, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, एडीएम प्रशासन रामावतार कुमावत, एसडीएम बीकानेर श्रीमती कविता गोदारा, एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ श्रीमती उमा मित्तल, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री श्याम पंचारिया,श्री चम्पा लाल गेदर, श्री गुमानसिंह राजपुरोहित, सत्य प्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत, भंवर पुरोहित ने उनकी अगवानी की। इस दौरान राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।