Breaking newsकला -संस्कृतियुवाराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
बीकानेर रंगा सदन में गणगौर महोत्सव की धूम ,गवरजा माता के गीतों की गूंज

अबतक इंडिया न्यूज 24 मार्च बीकानेर। गणगौर महोत्सव की धूम पूरे बीकानेर शहर में अपने परवान पर चल रही है। जिसके चलते विभिन्न जगहों पर गवरजा माता के गीतों की गूँज सुनाई देती है। इसी श्रृंखला में आज ईदगाह बारी के अंदर माहेश्वरी भवन के पास रंगा सदन में गवरजा माता के गीतों का आयोजन किया गया।
जिसमें परिवार की महिलाओं और बेटियों के साथ मोहल्ले की महिलाओं ने भी गवरजा माता के गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रेखा बिस्सा, शारदा रंगा, शांति रंगा, अंजू रंगा, डॉ मेघना व्यास, रिकूं व्यास, संतोष बिस्सा, तान्या रंगा, नीलू किराड़ू, अर्चना रंगा, आलिया व्यास, पूजा व्यास, मनाली आचार्य, ज्योति व्यास, ईशानवी व्यास, ज्ञानवी किराड़ू, सहित कैलाश रंगा, राकेश बिस्सा, कार्तिक रंगा, याग्निक रंगा, सिद्धार्थ बिस्सा ने भाग लिया।