Breaking newsयुवाराजनीतिराजस्थानराज्य

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की पहली संगठनात्मक परिचय बैठक

अबतक इंडिया न्यूज  5मार्च  बीकानेर । बुधवार को  भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की संगठनात्मक बैठक  जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में हुई‌। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, सहित जिला पदाधिकारी ,वर्तमान मंडल अध्यक्ष व पूर्व मण्डल अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सभी जिला पदाधिकारियों ,मण्डल अध्यक्षो से परिचय लिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्याम  पंचारिया ने बीकानेर देहात के सभी कार्यकर्ताओ व जनप्रतिनिधियों मण्डल अध्यक्षो व जिला पदाधिकारियों व पूर्व मण्डल अध्यक्षो का आभार व्यक्त करते  हुए कहा कि संगठन में दायित्व किसी एक व्यक्ति के पास होता है लेकिन उसमें भागीदारी सभी की होती है । भाजपा में सामुहिक जिम्मेदारी के तहत संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन किया जाता है।  भाजपा मे कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है । कार्यकर्ता ही अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का हित कैसे हो सोचता है।  तभी हम गांव ढाणी में बैठे व्यक्ति का भला कर सकते हैं।
जिलाध्यक्ष श्याम  पंचारिया ने मण्डल अध्यक्षो को कहा आप शीघ्र अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करे।  इस कार्यकारिणी में सभी वर्गों का समावेश हो ,यह सर्व स्पर्श सर्व समावेशी हो ऐसा ध्यान रखें। आपके मण्डल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों से राय लेकर कार्यकारिणी बनाये।
बैठक को पुर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने सम्बोधित करते हुए कहा वर्तमान में केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार है।  हमें अतिम पायेदान पर बैठे व्यक्ति का भला सोचना है और इसलिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनको मिले ,इसलिए उनको जानकारी देवे।  पुर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बड़े संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं।  कार्यकर्ता अपनी समस्याए जनप्रतिनिधियों के माध्यम राज्य सरकार को देवे और अब आने वाले समय देहात में पंचायती राज व नगरपालिकाओ के चुनाव होने हैं इसके लिए काम करें।  राज्य सरकार पंचायतो का पुनर्गठन कर रही है आपको जो सुझाव देने है वो आप भेज सकते हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!