हरियाणा निगम चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ ,10 में 9 नगर निगमों में भाजपा की प्रचंड जीत

अबतक इंडिया न्यूज 12 मार्च । हरियाणा में निकाय चुनाव में भाजपा की आंधी देखने को मिली है. प्रदेश के 10 नगर निगम और 32 अन्य निकायों में चुनाव हुए. 10 नगर निगमों के नतीजों में कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद और गुरुग्राम तक में भाजपा की सुनामी है.
10 में 9 नगर निगमों में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की. सिर्फ मानेसर में निर्दलीय महिला उम्मीदवार को जीत मिली. नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी. खट्टर के गढ़ करनाल निगम चुनाव में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता तीसरी बार मेयर बनी.
हरियाणा में निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है. भाजपा ने 10 नगर निगमों में से 9 में जीत दर्ज की. मानेसर में निर्दलीय ने बाजी मारी. कुमारी सैलजा के संसदीय क्षेत्र सिरसा में नगर परिषद में कांग्रेस हारी.
निकाय चुनाव में बंपर जीत पर सीएम मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बयान दिया है और कहा कि कहा मोदी जी और हरियाणा सरकार की नीतियों पर लोगों ने मोहर लगाने का काम किया है. अब ट्रिपल इंजन की सरकार पूरे देश प्रदेश में विकास करने का काम करेगी.