
अबतक इंडिया न्यूज 19 मार्च देशनोक । देशनोक में गुरुवार को होने वाले भाजपा का ‘सम्मान समारोह’ विवादों में गिरता हुआ दिखने लगा है।बीकानेर देहात व शहर भाजपा जिलाध्यक्षों का सम्मान समारोह का सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
पोस्टर में 5 भाजपा पार्षदों का फोटो लगा है जबकि वर्तमान नगरपालिका बोर्ड में भाजपा के 13 पार्षद है। जिन 5 पार्षदों के फोटो लगे है उन में से अधिकांश पर पिछले लंबे समय से कांग्रेस से नजदीकियां व पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप कईबार लग चुका है।कस्बे में चर्चा जोरों पर है कि बाकी के 8 पार्षदों का क्या कोई अलग गुट हैं ?

भाजपा पार्षद चण्डी दान चारण ने कार्यक्रम को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए पोस्टर वाले पार्षदों पर गंभीर आरोप लगाया है।चारण ने आरोप लगाया है कि यह सम्मान समारोह कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है।कांग्रेस आगामी नगरपालिका चुनाव को देखते हुए षड्यंत्र पूर्वक भाजपा में फूट डालने के लिए कार्यक्रम में अपने चहेते भाजपाई पार्षदों को मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया है।पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बीच लंबे अरसे चल रही अदावत पर लगे विराम को कांग्रेस फिर से राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए हवा देने का कूटनीतिक प्रयोग के लिए देशनोक भाजपा के सम्मान समारोह को लक्ष्य बनाया है।
पार्षद चारण ने कहा कि सत्ता व संगठन के शीर्ष नेतृत्व तक इस पूरे प्रकरण से अवगत करवाया जायेगा ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं पर विराम लगे।भाजपा के वरिष्ठ पार्षद नथमल सुराणा ,सीता दान ने भाजपा के इस सम्मान समारोह की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है।
अब सवाल यह पैदा होता है कि इन हालातों में पार्टी जिलाध्यक्षों को क्या ऐसे कांग्रेस प्रायोजित आरोप के विवादित कार्यक्रम में शिरकत करनी चाहिए …?