Breaking newsयुवाराजनीतिराजस्थानराज्य

बीकानेर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष छाजेड़ का देशनोक मे कई संगठनों ने किया भव्य स्वागत

अबतक इंडिया न्यूज 7 मार्च देशनोक । बीकानेर जिला भारतीय जनता पार्टी की शहर जिलाध्यक्ष श्री मती सुमन छाजेड़ का आज उनके पीहर देशनोक मे भव्य स्वागत हुआ। देशनोक व्यापार मंडल, विप्र फाउंडेशन टीम मोदी सपोर्टर संघ द्वारा स्वागत किया गया।
 देशनोक व्यापार मंडल ने किया स्वागत 
   बीकानेर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्री छाजेड़ का सदर बाजार मे देशनोक व्यापार मंडल अध्यक्ष करणी दान चौहान के नेतृत्व मे व्यापारी बंधुओ ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। अम्बिका चौहान द्वारा सनातन परंपरा के अनुसार तिलक कर स्वागत कार्यक्रम का का शुभारंभ किया। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सुथार, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हेमंत भूरा,नवल चौहान, विनोद पड़ीहार, भंवर मौर्य, घनश्याम कोठरी, सुनील सुथार,मुकेश  सोनी, अरुण छल्लानी ,बाबू भार्गव सहित व्यापारी बंधु मौजूद रहे।
विप्र फाउंडेशन ने किया स्वागत 
  शहर भाजपा जिलाध्यक्ष छाजेड़ का देशनोक विप्र फाउंडेशन इकाई द्वारा स्वागत किया गया। इकाई अध्यक्ष कैलाश चंद उपाध्याय के नेतृत्व मे चतुर्भुज उपाध्याय, गोपालकृष्ण जोशी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज शर्मा,मुकेश आदि ने शॉल भेंटकर अभिनंदन किया।
पूर्व देशनोक पालिकाध्यक्ष श्री मती सुशीला सुथार ने छाजेड़ का चुनड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया। छाजेड़ व सुथार भाजपा मे अलग अलग पदों पर रहकर पार्टी मे सेवा दे चुकी है।
  मोदी सपोर्टर संघ की राष्ट्रीय सचिव व भाजपा नेत्री श्री मती शांति देवी चौहान ने मोतियों की माला पहनाकर श्री छाजेड़ का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!