Breaking newsटॉप न्यूज़युवाराजनीतिराजस्थानराज्य

विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस पर पुलिस ने भांजी लाठियां ,कई घायल ,अस्पताल मे भर्ती

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 7 फरवरी । देश में बढ़ती बेरोजगारी व हाल ही में अमेरिका में भारतीयों के साथ हुए अपमान को लेकर युवा कांग्रेस ने आज बीकानेर कलेक्ट्रेट पर प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष भँवरलाल कुकणा, शहर जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, युवा कांग्रेस नेता तोलाराम सियाग के नेतृत्व विरोध प्रदर्शन किया गया.

प्रदर्शन कर निहत्थे युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं  पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड़ा। पुलिस लाठी चार्ज में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कई कार्यकर्ताओ कों चोटे आई है।

देहात जिला उपाध्यक्ष एड संजय गोयल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाठीचार्ज में प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद को गंभीर चोटे आई है, पैर में फ्रैक्चर की सूचना आ रही है. युवा कांग्रेस के देहात व शहर जिलाध्यक्ष भंवरलाल कुकणा, प्रदीप शर्मा व युवा कांग्रेस नेता तोलाराम सियाग को भी चोट लगी है। सभी घायलों को प्रदेश महासचिव अरुण व्यास, फरमान अली व एड संजय गोयल पीबीएम अस्पताल ले गए है, जहां पर घायलों का इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!