Breaking newsटॉप न्यूज़देशभारतीय रेलराजस्थानराज्य

पुरी- लालगढ़ ट्रेन के रूट को लेकर आई यह बड़ी खबर

अबतक इंडिया न्यूज जोधपुर, 30 जनवरी। पूर्वी तटीय रेलवे के सम्बलपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है जिसके कारण रेलसेवाओं के मार्ग परिवर्तन की अवधि में विस्तार किया जा रहा है इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 20471, लालगढ-पुरी रेलसेवा के परिवर्तित मार्ग की अवधि में विस्तार किया जा रहा है अब यह रेलसेवा दिनांक 27.04.25 तक (12 ट्रिप) परिवर्तित मार्ग सरला-सम्बलपुर सिटी होकर ही संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 20472, पुरी- लालगढ रेलसेवा के परिवर्तित मार्ग की अवधि में विस्तार किया जा रहा है अब यह रेलसेवा दिनांक 30.04.25 तक (12 ट्रिप) परिवर्तित मार्ग सम्बलपुर सिटी- सरला होकर ही संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 20813, पुरी-जोधपुर रेलसेवा के परिवर्तित मार्ग की अवधि में विस्तार किया जा रहा है अब यह रेलसेवा दिनांक 30.04.25 तक (12 ट्रिप) परिवर्तित मार्ग सम्बलपुर सिटी- सरला होकर ही संचालित होगी।
4. गाडी संख्या 20814, जोधपुर-पुरी रेलसेवा के परिवर्तित मार्ग की अवधि में विस्तार किया जा रहा है अब यह रेलसेवा दिनांक 26.04.25 तक (12 ट्रिप) परिवर्तित मार्ग सरला- सम्बलपुर सिटी होकर ही संचालित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!