Breaking newsटॉप न्यूज़युवाराजस्थानराज्य
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर देशनोक में हुआ पथ संचलन, हमारे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाना होगा:-भगवत दान

अबतक इंडिया न्यूज 12 जनवरी देशनोक । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में देशनोक नगर इकाई द्वारा पथ संचलन का आयोजन रविवार को मुख्य मार्गों पर हुआ।संघ के नगर कार्यवाह योगेश मारू ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में इस बार नगर में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया।उन्होंने बताया कि घोष की ताल पर स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर नगर के मुख्य मार्गों से संचलन किया।
जगह जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ भारत माता के जयघोष के साथ स्वागत किया।इसके पश्चात मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह देपावत ने इस प्रकार के आयोजन पर सबका आभार प्रकट किया।मुख्य वक्ता के रूप में जोधपुर प्रान्त के शारीरिक शिक्षण प्रमुख भगवत दान रतनू ने अपने उद्बोधन में संघ के शताब्दी वर्ष में स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।हमारे पूर्वजों ने समाज मे समरसता इत्यादि पर स्वयं का जीवन लगाया जैसे करणी माता ने भी वैसा ही जीवन व्यतीत किया।
संघ के शताब्दी वर्ष में संघ में पंच परिवर्तन जिसमे सामाजिक समरसता,कुटुम्ब प्रबोधन,पर्यावरण,स्वत्व का भाव और नागरिक कर्तव्य है के बारे में विस्तार से बताया।यहां गुरु गोविन्द सिंह, केसरी सिंह बारहठ आदि महापुरुषों ने अपना सम्पूर्ण परिवार देश पर बलिदान कर दिया।
https://youtu.be/x763yTs5y0Y?si=b7u1ScragpQpnhSU