Breaking newsअजब -गजबटॉप न्यूज़देशराजस्थान
भारत में यहां दिखी दुनिया की सबसे बड़ी बकरी, जानें सांप मारकर खाने वाली दुर्लभ मारखोर के चौंकाने वाले फैक्ट्स

अबतक इंडिया न्यूज 8 दिसम्बर । जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सर्पिल आकार के सींगों वाला जंगली बकरी मारखोर देखी गई। बारामूला जिले की उरी तहसील के बोनियार क्षेत्र के नूरखा में ग्रामीणों की नजर इस जंगली बकरी पर पड़ी। यह झरने के पास खड़ी थी। वन्यजीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने इस दुर्लभ जानवर को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मारखोर (कैप्रा फाल्कोनेरी) एक बड़ी जंगली बकरी की प्रजाति है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी बकरी कहा जाता है
मारखोर कहां मिलती है?
मारखोर दक्षिण और मध्य एशिया मुख्य रूप से पाकिस्तान, काराकोरम पर्वत श्रृंखला, अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों और हिमालय में पाई जाती है
क्यों खास है मारखोर?
मारखोर को 2015 से आईयूसीएन की रेड लिस्ट में सूचीबद्ध किया गया है। यह प्रजाति खतरे के निकट है।
पाकिस्तान से आई भारत!
मारखोर भारत में नहीं पाई जाती है। माना जा रहा है कि यह पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा पार कर बारामूला में आ गई है। यह पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु है।
सांप को खा जाती है मारखोर
‘मारखोर’ शब्द पश्तो और शास्त्रीय फारसी भाषा से आया है जिसका अर्थ है ‘सांप खाने वाला।’
सांप खाने पर निकलता है झाग
कहा जाता है कि मारखोर सांपों को मारकर खा जाती है। इसके बाद जुगाली करते समय उसके मुंह से झाग जैसा पदार्थ निकलता है।
झाग से होता है सांप काटने का इलाज
मारखोर के मुंह से निकलने वाला यह झाग जमीन पर गिरकर सूख जाता है। स्थानीय लोग इस झाग से वे सांप के काटने पर जहर उतारते हैं।
मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मारखोर दिवस
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 मई को अंतर्राष्ट्रीय मारखोर दिवस घोषित किया है। यह 2,000 से 11,800 फीट की ऊंचाई के बीच पाए जा सकते हैं।
शीतकाल में करती हैं प्रजनन
इनका प्रजनन काल शीतकाल में होता है। उनका गर्भकाल 135-170 दिनों तक रहता है। ये एक बार में एक या दो बच्चे पैदा करते हैं।
अकेले रहना पसंद करते हैं नर
मारखोर झुंड में रहते हैं। जिनमें वयस्क मादाएं और उनके बच्चे शामिल होते हैं। वयस्क नर ज्यादातर अकेले रहते हैं।