
अबतक इंडिया न्यूज़ 25 दिसंबर देशनोक।देशनोक भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों में अपनी दावेदारी को लेकर जोर आजमाइस चरम पर है। पार्टी गाइड लाइन के अनुसार निर्धारित आयु सीमा के कारण अध्यक्ष पद की दौड़ से क्लीन बोल्ड हो चुके दावेदार अब अपने शिष्यों के लिए लोबिंग में जोर शोर से जुटे है। नए नए जातीय शगुफे छोड़े जा रहे है।
कांग्रेस राज में जों भाजपाई पार्षद सत्ता की मलाई का लुफ्त ले चुके वो अब वफ़ादारी का राग अलाप रहे है। अंदरखाने कांग्रेस भी अपने चहेते भाजपाई पार्षद के लिए फील्डिंग लगाने की खबरें भी छन छन कर बाहर आने लगी है। जाती विशेष के घोर विरोध की भी अफवाहे फैलाए जा रही है। एक अदद मंडल अध्यक्ष पद के लिए इतनी स्तरहीन राजनीति देशनोक वासियों ने इससे पहले शायद ही कभी देखी हो। महज दस महीने पहले पाला बदलकर भाजपा का दामन थामने वाले भी अध्यक्ष पद पर दावेदारी की ताल ठोक रहे है। आयु सीमा के कारण दौड़ से बाहर हो चुके तथाकथित वरिष्ठ नेताओं की बेचैनी पल दर पल बढ़ रही है।