Breaking newsयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बीकानेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी के दौर में भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की मनमोहन सिंह ने-मार्शल

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर,29 दिसम्बर। अखिल भारतीय व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दोपहर 12:00बजे पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी(देहात),रानी बाजार, सूरज टॉकीज रोड, बीकानेर में आयोजित हुई। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने इस अवसर पर सम्बोधित करते बताया कि सादगीपूर्ण जीवनशैली की मिशाल रहे स्व..मनमोहनसिंह ने तत्कालीन समय में विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी के दौर में औद्योगिक लाइसेंस राज को समाप्त कर देश की अर्थव्यवस्था को उदार बनाया और विकास को तेजी से आगे बढ़ाया।


वरिष्ठ किसान नेता हनुमान चौधरी कॉमरेड ने कहा कि स्व.मनमोहन सिंह ने देश की जनता को सूचना का अधिकार,अमेरिका से न्यूक्लियर डील, आधार स्कीम, शिक्षा का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए।जिला उपाध्यक्ष अम्बाराम इणखिया ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे, जिन्होंने अनेक संवैधानिक संस्थाओं सहित भारतीय राजनीति में अनेक पदों पर रहकर देश सेवा की।

मार्शल ने बताया कि कार्यक्रम में ओमप्रकाश मेघवाल, चम्पालाल बारूपाल, सत्तू खां, खैराज चौधरी, राजपाल कुलहरि,दिलीप मान,अर्जुनराम कूकना,कुशलाराम मेघवाल, मलचन्द कस्वां,चंद्रप्रकाश तिवाड़ी आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!