Breaking newsटॉप न्यूज़धर्मराजस्थानराज्य

गीता जयंती के वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में राम कथा के पोस्टर का विमोचन

अबतक इंडिया न्यूज 24 नवंबर बीकानेर ।  रविवार को  श्री मुरली मनोहर धोरा पर भीनासर, बीकानेर में गीता जयन्ती के वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में रामकथा का पोस्टर विमोचन किया गया। इसके तहत ( नौ दिवसीय) दिनांक 2 दिसम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक *संगीतमय रामकथा का भव्य आयोजन किया जायेगा। कथा वाचन पूज्य संत श्री गोपीराम जी महाराज के श्री मुख से की जायेगी। 11 दिसम्बर को गीता जयन्ती का महाऊत्सव मनाया जायेगा। परम पूज्य स्वामी श्री रामसुखदास जी महाराज के अनुसार गीता जयंती भगवद् गीता के प्रेरणादायक भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच हुई महाभारत युद्ध के समय का एक महत्वपूर्ण घटना का स्मरण कराती है। इस दिन पूजा, पाठ, और सत्संग के माध्यम से लोग गीता के उपदेशों को श्रवण करते हैं और धर्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। गीता में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चिंतन करने के लिए अनमोल उपदेश हैं जो साधकों को सही मार्ग पर चलने में मदद करते हैं। गीता जी की आज से लगभग 5000 वर्ष पहले कही गई बाते आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण सार्थक है।


गीता जयंती हर वर्ष हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। गीता जयन्ती महोत्सव का आयोजन 2005 से प्रतिवर्ष मुरली मनोहर धोरे पर मनाई जाती रही है। 2005 से पहले कलकत्ता में परम पूज्य स्वामी श्री रामसुखदास जी महाराज द्वारा गीता जयन्ती मनाई जाती थी।
पोस्टर विमोचन में संत श्री किशन जी महाराज, संत श्री मंनमोहन जी महाराज, संत श्री श्याम सुंदर जी महाराज, रामगोपाल अग्रवाल, नरसिंह दास मिमानी, मुकेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शिव गहलोत, गिरिराज मिमानी, रामप्रसाद मिमानी, कैलाश सोलंकी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। समिति द्वारा इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुवों की सुविधा के लिए बीकानेर के मुख्य जगहो से निःशुल्क बसों की व्यवस्था रहेंगी। तथा घर बैठे फेसबुक व यूट्यूब पर मुरली मनोहर धोरा बीकानेर के यूट्यूब चेनल पर लाइव प्रसारण किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!