Breaking newsचिकित्साटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम के लिए नगर निगम और जलदाय विभाग चलाएगा विशेष अभियान

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 7 नवंबर। मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम और स्वच्छता के मद्देनजर नगर निगम और जलदाय विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में पेयजल के नमूने लिए जाएंगे।
नगर निगम आयुक्त  मयंक मनीष ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार शुक्रवार से सात दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए दोनों विभागों द्वारा टीमों का गठन किया गया है। निगम के स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने वाले पेयजल के नमूनों के लिए जलदाय विभाग से समन्वय करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला कलेक्टर ने प्रतिदिन लिए जाने वाले नमूनों की न्यूनतम समय में जांच करने तथा इसकी दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। किसी प्रकार की अशुद्धता पाई जाने पर आवश्यक कार्यवाही भी प्राथमिकता से करनी होगी। जिला कलेक्टर ने दोनों विभागों को गंभीरता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया और कहा कि मौसमी बीमारियों के प्रति भी आमजन को जागरूक किया जाए। निगम उपायुक्त  कुलराज मीणा को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!