Breaking newsकृषिराजस्थानलोकल न्यूज़

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ने नोखा ग्रामीण में फसल कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 8 नवम्बर। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी ने शुक्रवार को नोखा के थावरिया-जसरासर में फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण किया।
चौधरी ने फसल कटाई प्रयोग के निरीक्षण के दौरान खसरा चयन प्रक्रिया, प्लॉट चयन प्रक्रिया एवं फसल कटाई विधि पर विस्तृत चर्चा की एवं निर्देशित किया कि सभी फसल कटाई प्रयोग रेवेन्यू बोर्ड द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ऑनलाइन सीसीई ऐप के माध्यम से किए जाएं। फसल कटाई प्रयोग निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक के साथ डॉ. मानाराम जाखड़, सहायक निदेशक राजूराम डोगीवाल, भैराराम गोदारा, कृषि पर्यवेक्षक जगदीश व गुरमीत सिंह कृषि अनुदेशक विनोद सहित बीमा कंपनी प्रतिनिधि दीपक सिंह एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
चौधरी ने बताया कि जिले में खरीफ फसलों की कटाई प्रारंभ हो चुकी है एवं फसलों के उत्पादन का अनुमान लगाने के लिए राजस्व फसल कटाई प्रयोग संपादित किया जा रहे हैं। जिले में खरीफ फसलों में ग्वार, मोठ, मूंग, बाजार, तिल व मूंगफली फसलो के कुल 6 हजार 892 फसल कटाई प्रयोग सीसीई ऐप के माध्यम से आयोजित हो रहे हैं। ग्वार व मूंगफली फसल के लिए सर्वाधिक 1 हजार 388–1 हजार 388 फसल कटाई प्रयोग आयोजित होने जा रहे हैं। फसल कटाई प्रयोग आयोजन का मुख्य उद्देश्य फसलों के उत्पादकता का अनुमान लगाना है। सभी फसल कटाई प्रयोग भारत सरकार द्वारा बनाए गए सीसीई ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किये जा रहे हैं। फसल कटाई प्रयोग राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिला प्रशासन एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की देख रेख में हो रहे हैं। जिले में अब तक 5 हजार 990 फसल कटाई प्रयोग हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!