Breaking newsखेलटॉप न्यूज़देशयुवाराजस्थान

खेल विभाग के शासन सचिव ने किया राजस्थान सीनियर तीरंदाजी टीम सिलेक्शन ट्रायल का अवलोकन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 23 नवंबर। राजस्थान सीनियर तीरंदाजी टीम के सलेक्शन ट्रायल का आयोजन शनिवार को एमएम ग्राउंड में किया गया। खेल और युवा मामलात विभाग के शासन सचिव और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज के पवन ने इसका अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जिले में तीरंदाजी का भविष्य उज्ज्वल है। क्रीड़ा परिषद तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं बना रही है। उन्होंने तीरंदाजी एसोशिएशन की पेपरलेस प्रक्रिया की सराहना की और कहा कि दूसरे खेल संगठनों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।
ट्रायल में राजस्थान के 195 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। जिनमें 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। चयन समिति के अध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि सलेक्शन ट्रायल के पहले दिन रिकर्व इंडियन राउंड की महिला और पुरुष श्रेणियों की ट्रायल आयोजित हुई। दूसरे दिन रविवार को कंपाउंड राउंड की ट्रायल होगी। ट्रायल में सफल खिलाड़ी झारखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान अर्जुन पुरस्कार विजेता रजत चौहान, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी श्याम सुंदर स्वामी और अन्य 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि व कथाकार राजेंद्र जोशी ने की। उन्होंने कहा कि बीकानेर में तीरंदाजी के सतत आयोजनों से नवोदित खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद और राजस्थान तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित सिलेक्शन ट्रायल से बीकानेर को तीरंदाजी के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंग ने किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य, सुबेर देवनाथ, भंवर लाल व्यास, रविकांत भाटी, रविंद्र हर्ष और आशीष आचार्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!