भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित,यहाँ देखें रद्द व रूट परिवर्तन की सूची

अबतक इंडिया न्यूज जोधपुर, 04 सितंबर। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार जोधपुर रेल मंडल के ओसिया-तिवरी के मध्य भारी बारिश के कारण जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा को मार्ग परिवर्तित किया गया है।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम दिनांक 04.09.2024 को फलोदी-बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-जयपुर के रास्ते मार्ग परिवर्तित रहेगी ।
रेलसेवाएं रद्द
1. गाडी संख्या 04865 भगत की कोठी-रामदेवरा रेलसेवा रैक की कमी के कारण दिनांक 04.09.2024 को रद्द रहेगी।
2.गाडी संख्या 04826, जोधपुर – जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 04.09.2024 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 04873, जोधपुर – आशापुरा गोमट रेलसेवा दिनांक 04.09.2024 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 04874, आशापुरा गोमट-जोधपुर रेलसेवा रैक की कमी के कारण दिनांक 04.09.2024 को रद्द रहेगी।
आशिक रद्द रेलसेवाएं
1. गाड़ी संख्या 04825, जैसलमेर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 04.09.2024 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रामदेवरा तक ही संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा रामदेवरा-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 04864, रामदेवरा – भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 04.09.2024 को रामदेवरा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा ओसियां तक ही संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा ओसियां-भगत की कोठी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।