भाजपा राजस्थान प्रवासी प्रभारी तिवाड़ी ने बीकानेर संभाग कार्यालय में ली सदस्यता अभियान की बैठक ,

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 17 सितंबर। भाजपा सदस्यता अभियान राजस्थान के प्रवासी प्रभारी, बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवाड़ी मंगलवार को बीकानेर दौरे पर रहे। भाजपा संभाग कार्यालय में भाजपा बीकानेर देहात जिले की सदस्यता अभियान टोली, मोर्चा प्रभारी , विधानसभा संयोजक व प्रभारी की बैठक ली। जिसमें बीकानेर देहात जिले के सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट व कार्यक्रमो की जानकारी ली। बैठक को सम्बोधित करते हुए तिवाड़ी कहा बीकानेर देहात मे सदस्यता अभियान बड़े अच्छे व सुव्यवस्थित तरीके से चल रहा। अब सदस्यता अभियान के तहत जिला पदाधिकारी व सदस्यता अभियान टोली को प्रत्येक मण्डल में तीन दिवस का प्रवास करना है और रात्रि में भी बुथ पर ही रूकना है और बुथ के प्रत्येक घर घर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह करना है। उसमें सभी मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मण्डल के पदाधिकारी रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को दे। सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी व मण्डल पदाधिकारी तीन दिवस का प्रवास अवश्य करें। भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक संगठन के साथ साथ सामाजिक संगठन भी है। हम समाज सेवा मे हमेशा अग्रणी रहते हैं। आज हम हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं । सेवा पखवाड़ा में सेवा के कार्यों के साथ साथ सदस्यता अभियान भी जारी रखें
बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ राजस्थान प्रवासी प्रभारी राकेश तिवाड़ी व संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने कैक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया ।
कार्यक्रम में सदस्यता अभियान जिला संयोजक सवाई सिंह तंवर, सदस्य किशन लाल इणखिया, सदस्य श्याम पचारिया, सदस्य सरोज प्रजापत, एसी मोर्चा प्रभारी देवीलाल मेघवाल, ओबीसी मोर्चा प्रभारी कैलाश विश्नोई, जिला मंत्री रामनिवास कस्वा, किसान मोर्चा महामंत्री दिनेश सारस्वत, सीआर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कुम्भाराम सिद्ध सहित भाजपा सदस्यता टोली विधानसभा प्रभारी, संयोजक ,मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।