Breaking newsटॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ देशनोक मे सुनी PM के मन की बात , चलाया सदस्यता अभियान

अबतक इंडिया न्यूज 29 सितंबर देशनोक । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात के 114वें संस्करण को लेकर देशनोक में किसान मोर्चा ने  कार्यक्रम आयोजित किया।  किसान मोर्चा के कोलायत जिला मंत्री मनोज सिंह बारठ ने बताया की नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी  की मन की बात को ध्यान से सुना। कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिला देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने भाजपा की  उपलब्धियों  की जानकारी दी।  इस अवसर पर देशनोक में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चलाया गया जिस के तहत 150 कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण करवाई गई  ।

सदस्यता ग्रहण करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी अभियान अध्यक्ष सवाई सिंह राजपुरोहित ने दी। महामंत्री श्याम सुंदर पंचारिया ने अभियान को गति प्रदान करने की अपील की।  कार्यक्रम आयोजक किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवर लाल जांगीड ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ पार्षद नथमल मल सुराणा,सीतादान बारठ,पवन कुमार शर्मा,रमेश कुमार शर्मा, लक्ष्मण दान,तारा चंद, माधो दान ,मंडल उपाध्यक्ष गोपाल रामावत,राम नारायण ओझा,शिव दयाल शर्मा,जगदीश दान,ललित पंवार,भागीरथ सेवग,जगदीश जाम,पवन शर्मा,दिलीप, चंडी दान,पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह बारठ,विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!