नोखा भाजपा ने आयोजित की सदस्यता अभियान की कार्यशाला ,बताई अभियान की महत्ता

अबतक इंडिया न्यूज 29 अगस्त नोखा । भारतीय जनता पार्टी नोखा शहर मंडल की सदस्यता अभियान की कार्यशाला मण्डल अध्यक्ष डॉ महेन्द्र संचेती की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता बीकानेर जिला उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड़ ने विस्तार पूर्वक सदस्यता किस प्रकार से ली जाएगी की सारी जानकारी दी । मिस कॉल के माध्यम से आगामी 2 सितम्बर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे ,उसके बाद हम सब भी सदस्य बन सकते है । कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र संचेती ,जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौहान ,उपाध्यक्ष शहर मंडल राम सोनी ,उपाध्यक्ष नरेंद्र राजपुरोहित, पार्षद राधेश्याम लखोटिया, पूर्व पार्षद मंगलाराम वाल्मीकि ,उपाध्यक्ष सुनील पूनिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनील भाम्भू, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष गणपत सोनी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राम निरंजन जोशी, वरिष्ठ नेता बनवारी कड़वासरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कैलाश रांकावत ,ओम प्रकाश सोनी, सुरेश गोयल, नितिन मराठा, बबलू पंचारिया, पवन पंचारिया, मनोज पंडित आदि कार्यकर्ता ने इस कार्यशाला में भाग लिया । कार्यशाला में मण्डल अध्यक्ष संचेती ने बताया कि प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ता 200 सदस्यों का लक्ष्य लेकर के चलें और नोखा से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं।