Breaking newsटॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बीकानेर डेवलपमेंट अथॉरिटी की घोषणा पर किराडू के नेतृत्व में किया विधायक व्यास का अभिनंदन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 2 अगस्त। बीकानेर नगर विकास न्यास को बीकानेर डेवलपमेंट अथॉरिटी के रूप में क्रमोन्नत करने पर शुक्रवार को भाजपा नेता राजकुमार किराडू के नेतृत्व में जयपुर में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास का गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन किया गया और आभार जताया गया।

इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि आमजन के हित से जुड़ी आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री और सरकार के समक्ष रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहर के सर्वांगीण विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की वर्षों से लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए चरणबद्घ तरीके से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने बीकानेर को शहरी विकास प्राधिकरण की सौगात दी है। बीकानेर की जनता मुख्यमंत्री की आभारी रहेगी।

किराडू ने कहा कि विधायक व्यास के कार्यकाल के पहले सात महीनों में बीकानेर शहर ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें जिला अस्पताल का क्रमोन्नयन और ई-बस सेवा से बीकानेर शहर को जोड़ना प्रमुख है। अब विधायक व्यास की मांग पर मुख्यमंत्री ने बीकानेर को अर्बन डेवलेपमेंट अथॉरिटी की सौगात दी है। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इससे शहर का विकास और अधिक तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व के नेताओं ने सिर्फ बातें की जबकि आज भाजपा राज में काम जमीन पर उतरने लगा है। आने वाले दिनों में और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

इस दौरान सरजू नारायण पुरोहित, गंजिया महाराज, त्रिलोक नारायण पुरोहित, अमरनाथ हर्ष, महेंद्र सिंह, आनंद जोशी, चंद्र सिंह भदौरिया, पंकज सिंह परमार, माणक पांचा, पारस जैन और गणेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!