
अबतक इंडिया न्यूज 30 बीकानेर जुलाई । राजस्थान में सर्वव्यापी गौधन व आमजन की खुशहाली के लिए सरेह नत्थानीया गोचर भूमि पर पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने तीन दिवसीय ” वृष्टि महायज्ञ” शुरू किया है।
भाटी कैम्प से मिली जानकारी के अनुसार सरेह नत्थानीया गोचर स्थित हनुमान मंदिर के पास आचार्य नवलाराम के सान्निध्य में इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को तीन दिवसीय वृष्टि महायज्ञ का शुभारंभ किया गया है।पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने पूरे प्रदेश के गौधन व आमजन की खुशहाली के लिए इंद्रदेव की रिझाने के लिए “वृष्टि महायज्ञ” में आहुतियां दे रहे है।इससे पूर्व भाटी ने ‘मधुबन’ में भी तीन दिवसीय वृष्टि महायज्ञ किया था।

पूर्व मंत्री भाटी ने वृष्टि महायज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में यज्ञ का महत्व आदिकाल से है। यज्ञ प्रकृति पोषण का सुगम विधान है। वायुमण्डल में आए विकारों को यज्ञ से दूर किया जा सकता है। इसका वैज्ञानिक प्रमाण भी है। गोघृत, पंचगव्य, गोबर का कंडा तिल, जो, अक्षत, गट समेत हव्य सामग्री से दी गई आहुति से कई किलोमीटर वातावरण में शुद्धि आ जाती है। बीकानेर जिले में अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से सूखा है। गोधन के लिए भी चारे का संकट गहराने लगा है। इन हालातों के बीच वर्षा यज्ञ कर इंद्र देव का आव्हान किया। मंत्रोच्चार औऱ हर आहुति में इंद्र देव की अर्चना की गई।