Breaking newsभारतीय रेलराजस्थानराज्य
लालगढ-दादर-लालगढ रणकपुर एक्सप्रेस रेलसेवा के लालगढ एवं बीकानेर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अबतक इंडिया न्यूज जोधपुर, 04 जुलाई। रेलवे द्वारा लालगढ-दादर-लालगढ रणकपुर एक्सप्रेस रेलसेवा के लालगढ एवं बीकानेर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी सख्ंया 14707, लालगढ-दादर रणकपुर एक्सप्रेस दिनांक 07.07.24 से लालगढ से अपने निर्धारित समय 08.05 बजे के स्थान पर 07.55 बजे प्रस्थान कर बीकानेर स्टेशन पर 08.20 बजे आगमन व 08.30 बजे प्रस्थान के स्थान पर 08.10 बजे आगमन व 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14708, दादर-लालगढ रणकपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.07.24 से दादर से अपने निर्धारित समय 12.35 बजे प्रस्थान कर लालगढ स्टेषन पर 12.05 बजे के स्थान पर 12.15 बजे पहुॅचेगी।