Breaking newsटॉप न्यूज़धर्मपर्यावरणराजस्थान

गो माता व अन्नदाताओं हेतु पूर्व मंत्री भाटी ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए किया “वृष्टि यज्ञ “

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 24 जुलाई । जयमलसर स्थित मधुबन परिसर में बुधवार से तीन दिवसीय ‘ वृष्टि यज्ञ ‘ में प्रथम दिन इंद्र देव का आव्हान किया गया। सुबह से पूर्वान्ह तक आयोजित एक कुंडीय वर्षा महायज्ञ मे पंडितों ने मन्त्रों के माध्यम से इंद्र देव का आव्हान किया। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने यजमान के रूप में वर्षा के लिए आहुतियां दी ।
पूर्व मंत्री भाटी ने वृष्टि यज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में यज्ञ का महत्व आदिकाल से है। यज्ञ प्रकृति पोषण का सुगम विधान है। वायुमण्डल में आए विकारों को यज्ञ से दूर किया जा सकता है। इसका वैज्ञानिक प्रमाण भी है। गोघृत, पंचगव्य, गोबर का कंडा तिल, जो, अक्षत, गट समेत हव्य सामग्री से दी गई आहुति से कई किलोमीटर वातावरण में शुद्धि आ जाती है। बीकानेर जिले में अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से सूखा है। गोधन के लिए भी चारे का संकट गहराने लगा है। इन हालातों के बीच वर्षा यज्ञ कर इंद्र देव का आव्हान किया। मंत्रोच्चार औऱ हर आहुति में इंद्र देव की अर्चना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!