Breaking newsराजनीतिराजस्थानराज्य
शहर जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शेखावत का निधन, शेखावत के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है -मार्शल
अबतक इंडिया न्यूज 8 जुलाई बीकानेर । शहर जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करणपाल सिंह शेखावत के निधन पर सम्पूर्ण देहात कांग्रेस की ओर से जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए संवेदना व्यक्त की है।
मार्शल ने बताया कि शेखावत सहकारी होलसेल भंडार के अध्यक्ष, पीसीसी के सदस्य,नगर निगम में पार्षद सहित अनेक पदों पर रहते हुए पार्टी व जनता की सेवा की।उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।
मार्शल ने बताया कि उनकी प्रारम्भिक शिक्षा झुंझुनू जिले के टांईं गांव में हुई,माध्यमिक व कॉलेज शिक्षा बीकानेर राजपूत छात्रावास में रहकर पूरी की।उनका जन्म 17जनवरी 1946 को हुआ।
बाद में 1980 में बी डी कल्ला के साथ कांग्रेस पार्टी में जुड़कर अनेक पदों पर रहकर पार्टी और जनसेवा की।