Breaking newsटॉप न्यूज़राजनीति

देशनोक राशन डिपो डीलर्स ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 31  जुलाई।  राजस्थान राशन डिपो डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर राज्यव्यापी हड़ताल के तहत  बुधवार को  देशनोक के सभी पांचों राशन डिपो डीलर्स ने दुकानें बंद कर अनिश्चितकालीन  हड़ताल शुरू कर दी।डिपो डीलर जैसाराम ने बताया कि हमने अपनी जायज मांगो को लेकर हड़ताल शुरू की है।डीलर्स तीस हजार मानदेय,कमीशन में बढ़ोत्तरी, बकाया कमीशन का भुगतान,लोडिंग व अनलोडिंग चार्ज, छीजत सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर है।

</div>

       राशन डिपो डीलर्स ने सरकार को पहले ही अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दे दी थी।अगर यह हड़ताल लम्बी चली तो राशन वितरण प्रणाली पूरी तरह गड़बड़ा सकती है।ऐसे में सरकार की राशन से जुड़ी योजनाएं प्रभावित हो सकती है।हड़ताल के कारण गरीब व मजदूर वर्ग के सामने बड़ा संकट खड़ा होने की संभावना बढ़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!