Breaking newsधर्मराजस्थानराज्य
केसरी सिंह बारहठ चारण सेवा संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकारी सदस्यों का हुआ चुनाव,देशनोक के देपावत मिला मौका
अबतक इंडिया न्यूज 30 जून देशनोक । केसरी सिंह बारहठ चारण सेवा संस्थान, हरिद्वार के 2 वर्षीय कार्यकारिणी चुनाव रविवार को होटल चंद्रा जोधपुर में सम्पन्न हुए। संस्थान के 192 ट्रस्ट सदस्यों ने सर्वसम्मति से केसर सिंह को अध्यक्ष, कैलाश दान के. गढ़वी को उपाध्यक्ष, लाल जसावत चारण को सचिव, हिंगलाज दान लालस को कोषाध्यक्ष चुना गया।
लगातार तीसरी बार संस्थान के पदाधिकारियों के चुनाव सर्वसम्मति से हुए है,जो अपने आप एकता व निष्ठा की अनूठी मिसाल है।

इस चुनावी कार्यक्रम में 17 कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया ।
बीकानेर जिले से दो कार्यकारी सदस्य चुने गए जिसमें देशनोक निवासी माधोदान देपावत को सर्वसम्मति से कार्यकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। बीकानेर निवासी भगवान सिंह खिड़िया का भी कार्यकारी सदस्य के रूप में चयन किया गया।सभी पदाधिकारी व कार्यकारी सदस्यों का दो वर्ष का कार्यकाल रहेगा। शिक्षाविद माधोदान देपावत पूर्व में मंडलीय चारण महासभा बीकानेर के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं।
गौरतलब है कि केसरी सिंह बारहठ चारण सेवा संस्थान, हरिद्वार चारण समाज की एक प्रतिष्ठित संस्था हैं।यह संस्था राजस्थान, गुजरात सहित भारत के कई राज्यों में चारण समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए लम्बे अरसे से कार्यरत हैं।