राजनीतिराजस्थान

लगातार चौथी बार जीत के अर्जुन राम मेघवाल भाजपा संभाग कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, मैं अपनी जीत भाजपा कार्यकर्ता व बीकानेर की जनता को समर्पित करता हूं- अर्जुन राम मेघवाल

अबतक इंडिया न्यूज 4 जून बीकानेर । बीकानेर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन राम मेघवाल चौथी बार चुनाव जीतने के बाद भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी के नेतृत्व में विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक जेठानन्द व्यास, पुर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया‌। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर व लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी ।
नवनिर्वाचित सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओ व बीकानेर की जनता की जीत है। मैं लगातार चौथी बार चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीता हू ,मै बीकानेर की जनता को  धन्यवाद देता हूं।
    अर्जुनराम मेघवाल को 5 लाख 66 हजार 737 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल को 5 लाख 11 हजार 26 वोट मिले।अर्जुनराम 55 हजार से ज्यादा वोटों से जीत तो गए लेकिन पिछली दो बार के मार्जिन रिकॉर्ड को बचा नहीं पाए।
जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा यह भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत हैं जिन्होंने गांव-गांव ढाणी तक लगातार मेहनत की ।विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल का सौम्य व्यवहार व जनता के प्रति समर्पण ही उनको चुनाव में जीत दिला पाया।
विधायक जेठानन्द व्यास ने कहा बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल लगातार चौथी बार चुनाव जीते हैं यह उनका जनता के  विश्वास व सहयोग का भाव के कारण हुआ ।
भाजपा संभाग कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर, गुमानसिह राजपुरोहित ,महावीर चारण, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम पचारिया ,भंवर जांगिड़, देवीलाल मेघवाल, सवाई सिंह तंवर, दीपक पारीक ,किशन गोदारा ,नरेश नायक, भंवर दास स्वामी ,अशोक मारू सहित जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!