अबतक इंडिया न्यूज 10 जून । मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विदेश मंत्रालय एस जयशंकर के पास ही है. वहीं नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है. अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है. निर्मला सीतारमन को फिर से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय दिए गए हैं. उन्हें ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री बनाया गया. जीतन राम मांझी को एमएसमई (MSME) मंत्रालय दिया गया है. शोभा करंदलाजे के एमएसएमई राज्य मंत्री होंगी. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है.
अर्जुनराम मेघवाल को फिर से कानून मंत्री व धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया है.
नाम | मंत्रालय/विभाग | |
अमित शाह | गृह मंत्रालय | |
राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्रालय | |
एस जयशंकर | विदेश मंत्रालय | |
नितिन गडकरी | सड़क परिवहन मंत्रालय | |
अश्विनी वैष्णव | सूचना एवं प्रसारण, रेल मंत्रालय | |
शिवराज सिंह चौहान | कृषि, पंचायती राज कल्याण मंत्रालय | |
निर्मला सीतारमन | वित्त मंत्रालय | |
मनोहर लाल खट्टर | ऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय | |
सीआर पाटिल | जलशक्ति मंत्रालय | |
मनसुख मांडविया | श्रम मंत्रालय | |
जेपी नड्डा | स्वास्थ्य मंत्रालय | |
चिराग पासवान | खेल मंत्रालय | |
किरेन रिजिजू | संसदीय कार्यमंत्री मंत्री | |
अनुपूर्णा देवी | महिला एवं बाल विकास | |
राम मोहन नायडू | उड्डयन मंत्रालय | |
सर्वानंद सोनोवाल | पोर्ट शिपिंग मंत्रालय | |
शांतनु ठाकुर | पोर्ट शिपिंग मंत्रालय (MoS) | |
हरदीप सिंह पुरी | पेट्रोलियम मंत्रालय | |
रवनीत बिट्टू | अल्पसंख्यक मंत्रालय (MoS) | |
एचडी कुमारस्वामी | भारी उद्योग मंत्रालय |
मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्री शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक में पहुंचे. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर,ललन सिंह, जीतन राम मांझी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह समेत कई नेता शामिल हुए थे.
मोदी केबिनेट की बैठक में पीएम आवास योजना के तहत शहरी, ग्रामीण इलाकों में 3 करोड़ घर बनाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा बैठक में सभी घरों में एलपीजी और बिजली कनेक्शन का निर्णय लिया गया.