अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 31 मई।आज कद्दावर राजनेता व सामाजिक यौद्धा पूर्व केबिनेट मंत्री देवीसिंह भाटी के 78 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने देशनोक से भाजपा के नेता व कार्यकर्ता ‘ मधुबन ‘ पहुंचे।वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष हनुमान दान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाटी को मिठाई खिला कर व गुलदस्ता भेट किया।जन्मदिन की बधाई देने वालों में पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चारण, युवा भाजपा नेता मनोज दान , शक्ति सिंह चौहान , अरविंद चारण, चंडी दान चारण निर्मल सुथार ,रमजान अली, राजेश सारस्वत शामिल रहे।