राजस्थानलोकल न्यूज़

प्रचंड गर्मी में राहगीरों के लिए भाजपाइयों ने की जलसेवा की व्यवस्था

भाजपा जन सरोकार के कार्यों में हमेशा आगे रहती- भंवर जांगिड़ 

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 29 मई – भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के कार्यकर्ता ने लगातार तीसरे दिन बीकानेर में पड़ रही भीषण गर्मी में जनता की सेवा के लिए जलसेवा की व्यवस्था में लगे हुए हैं। इस भीषण गर्मी में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ने मुख्य चौराहों पर जलसेवा की सेवा दे रहे है। उनके साथ भाजपा  जिला महामंत्री  श्याम सुंदर पंचारिया, पूर्व जिला मंत्री अरविंद सिंह चारण, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक नाई, अर्जुन सिंह पड़िहार , शोपतराम खाती ,तेज सिंह ,अभिषेक भी सेवा में लगे रहे ।
भाजपा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया प्रदेश के यशस्वी व संवेदनशील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ता बीकानेर शहर के मुख्य चौराहे व बीकानेर देहात के कस्बों में कैम्परो द्वारा ठंडे जल की सेवा व नींबू पानी की सेवा दे रहे है, जिससे आते जाते राहगीरों व किसानों को इस भीषण गर्मी में कुछ राहत मिल सके। इस समय बीकानेर में भीषण गर्मी पड़ रही है।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़ ने कहा  भाजपा जन सरोकार के कार्यों में  व जनसेवा के हमेशा आगे रहती है व  देश मे किसी भी प्रकार की त्रासदी आयी हो भाजपा कार्यकर्ता हमेशा सेवा में लगे रहते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!